बभनान। लोन दिलाने के नाम पर 1.11 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल गांव निवासी अवधेश कुमार पुत्र रामजीत भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसे बैंक से 10 लाख रुपये लोन दिलवाने का झांसा देकर गौर थाना क्षेत्र के छितहा गांव निवासी अमित शुक्ला उससे 1.11 लाख रुपये की ठग लिए। आरोप है कि 33 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया बाकी की धनराशि बारी-बारी उसे नकद दिया था। लोन दिलाने या फिर रुपये लौटाने की बात कहने पर आरोपी धमकी दे रहा है। संवाद