पुरानी बस्ती। रेलवे स्टेशन पर वाहन पार्किंग स्टैंड संचालक ठेकेदार ने आरपीएफ के दो जवानों पर मारपीट और एक लाख रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी है। 10 अप्रैल को दिए प्रार्थना पत्र में स्टेशन रोड सब्जी मंडी निवासी राम आसरे यादव ने तहरीर में बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर स्टैंड ठेकेदार हैं। 9 अप्रैल शाम पांच बजे आरपीएफ बस्ती व गोरखपुर में तैनात दो जवान उनके स्टैंड पर आए और कहा तुम्हारे खिलाफ शिकायत मिली है। प्रार्थी ने जब इससे इन्कार किया तो मार-पीटकर उस दिन की कमाई लगभग एक लाख रुपये छीन लिया और धमकी दी की शिकायत करोगे तो फर्जी मुकदमे में जेल भेज देंगे। एसओ जयदीप दुबे ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई होगी। संवाद