फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रयागराज में रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन को किया गया सम्मानित

Thu, 29 Jun 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन को प्रयागराज में सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने किए गए कार्यों का विवरण और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वरिष्ठ सदस्य डॉ. केके सिंह बताया कि यह सत्र विविधताओं से भरा रहा। सदस्य महेंद्र सिंह को इंटरसिटी के सफल आयोजन में अतुलनीय योगदान के लिए विशेष व बेसिक लिटरेसी और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आशीष कुमार श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया गया। इनोवेशन के लिए मयंक श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह को सत्र संचालन के लिए पुरस्कृत किया गया। मौके पर ओम सिंह, डॉ. अश्वनी सिंह, सतीश सिंघल, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, राम विनय पांडेय, डॉ. एसके त्रिपाठी, राजन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें