एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से शनिवार को बहादुरपुर विकास खण्ड के दयालपुर प्राथमिक विद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शबनम बानो प्रथम, रीतिका गुप्ता द्वितीय और रोली पाण्डेय को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी कड़ी में राजकुमारी, आरती, प्रियंका, रूखसार, दिव्या पांडेय, प्रीती, अंजू, आरती, नुजहत और यासमीन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जय प्रकाश पाण्डेय, मो. अशरफ, रामललित यादव, अम्बुज कुमार, शानू गुप्ता, तमन्ना, उमंग, मेंहदी हसन, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।