फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोजेदारों ने विभिन्न मस्जिदों में पढ़ी जुमा की नमाज

Sat, 15 Apr 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 रमजान के चौथे जुमे पर दारूल उलूम मे नमाज अदा करते लोग।
विज्ञापन
बस्ती। तीखी गर्मी व तपिश से बेपरवाह रोजेदार बड़ी संख्या में घरों से निकले। विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की। नमाजियों ने अल्लाह से अमन, सलामती व खुशहाली की दुआएं मांगी।
विज्ञापन

रमजानुल मुबारक के चौथे शुक्रवार पर शहर से लेकर गांव तक की मस्जिदों में विशेष जुमे की नमाज अदा की गई। लू के गर्म थपेड़ों व तपिश के बाद भी रोजेदारों में जोश बरकरार नजर आया। नमाजियों की झुंड में बुजुर्ग, नौजवान व बच्चे सभी शामिल रहे। शहर की जामा मस्जिद गांधी नगर, खैर मस्जिद, कटरा मस्जिद, मस्जिद निसार हुसैन, जामिया हनफिया, दारूल ऊलूूम दरिया खां, हुसैनी मस्जिद, दक्षिण दरवाजा, रेलवे स्टेशन रोड, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती, अंजुमन मस्जिद, पठान टोला, चिकवा टोला सहित अन्य मोहल्लों की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें