फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिन दहाड़े बिल्डिंग मटीरियल की दुकान में लूट की कोशिश

Fri, 26 Jul 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विल्डिंग मटेरियल की दुकान में पहुंचे बदमाशे का सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
- दुकानदार से दो बदमाशों ने जमकर की हाथापाई, एक पकड़ा गया
विज्ञापन

- पुरानी बस्ती क्षेत्र के बरदहिया बाजार बउ़ेरिया बुजुर्ग में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के बरदहिया बड़ेरिया बुजुर्ग चौराहे पर बिल्डिंग मटीरियल की दुकान में घुसे बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। तमंचा निकालकर डराने की कोशिश भी की। मगर, दुकानदार ने हिम्मत से काम लेते हुए उनके साथ काफी देर तक संघर्ष किया। एक बदमाश भागने में सफल रहा। जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसकी पहचान जौनपुर के निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई, जो शहर के मालीटोला में किराये पर रहता है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बड़ेरिया बुजुर्ग चौराहे पर हनुमान प्रसाद चौहान की बिल्डिंग मटीरियल की दुकान है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार दो बदमाश दुकान के सामने पहुंचे। उस वक्त दुकान के मालिक अकेले थे। एक बदमाश हेलमेट पहने था। जबकि दूसरे ने गमछे से मुंह ढक रखा था। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आते ही एक बदमाश दुकानदार से हाथापाई करने पर उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने डराने के लिए तमंचा निकालकर काउंटर पर रख दिया। कुछ ही देर में दूसरा भी अंदर आ गया और दोनों मिलकर दुकानदार से मारपीट करने लगे। उसके काउंटर को भी उन लोगों ने ढकेल दिया। इस संघर्ष के दौरान आसपास के लोग भी बाहर आकर खड़े हो गए। लोगों से घिरता देख एक बदमाश भागने में सफल रहा। मगर हनुमान चौहान ने दूसरे की गिरेबां नहीं छोड़े। इसी बीच कुछ और लोग पहुंच गए और बदमाश को काबू कर लिया। दुकानदार का कहना है कि बदमाश ने आते ही कहा कि तुम रहीम भाई को नहीं जानते। उसका फोन भी नहीं उठा रहे हो। जबकि उसके पास ऐसा कोई फोन आया ही नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें