फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड की वजह से कम हो गया बसों का संचालन

विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन पर खड़ी बसें। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
ठंड की वजह से कम हो गया बसों का संचालन
विज्ञापन

- यात्रियों की कमी के चलते आ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से बसों के संचालन पर असर पड़ा है। लंबी रूट की बसें कम हो गई हैं। वहीं, यात्रियों के कम निकलने की वजह से रोडवेज को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ठंड के चलते यात्रियों की संख्या कम हुई तो कई बसों के पहिये थम गए हैं। इससे रोडवेज को रोजाना तीन लाख रुपये राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष आमदनी न होने से जिम्मेदार काफी परेशान हैं। ठंड के चलते अधिकतर बसों का प्रस्थान गंतव्य के लिए नहीं हो पा रहा है। पिछले एक सप्ताह से रोडवेज को लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है। 11 लाख से घट कर राजस्व आठ से नौ लाख रुपये तक पहुंच गया है। डिपो के बेडे में निगम की 94 व 26 अनुबंधित बसें शामिल हैं। निगम की बसों को लंबी दूरी पर जबकि अनुबंधित बसों को लोकल यात्रियों को कवर करने के लिए लगाया जाता है।
विज्ञापन

लंबी दूरी के लिए बढ़नी व सोनौली से दो बसें बस्ती होकर लखनऊ व दिल्ली तक सेवा देती थीं। इसके अलावा बस्ती से नियमित दो बसें इसी रूट पर रवाना होती थीं। जबकि इस समय सिर्फ सोनौली व बढ़नी की बसें ही थोड़े बहुत यात्रियों को लेकर लंबी रूट पर निकल पा रही हैं।
विज्ञापन

डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि कोहरे को देखते हुए सभी बसों को चाक चौबंद रखा गया है। बसों में आल वेदर लाइट लगे हुए हैं। भीषण ठंड के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। डिपो में पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं, जैसे-जैसे यात्री जुटते हैं, उसी अनुसार बसों को रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें