फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहरी क्षेत्र में खस्ता हाल हैं सड़कें, हर कदम पर गड्ढे

Tue, 31 Oct 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहरी क्षेत्र की अधिकांश सड़क जर्जर हो चुकी है बडे़ बड़े गड्ढे पहचान बन चुकी हैं। आम लोग परेशान हैं। नगर पालिका इसे लेकर चुप्पी साधे हुए है। इधर पीडब्ल्यूडी की ओर से पांच सड़क के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, मगर उस पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है, जिसके चलते लोगों को इन सड़कों पर झटका खाते ही यात्रा करनी पड़ रही है।बात शुरू करते हैं शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग से। इस मार्ग पर 24 घंटे आवागमन होता हे, मगर इसकी दशा इतनी खराब हो चुकी है कि जरा सा चूके तो स्टेशन के बजाय अस्पताल पहुंच जाएंगे। इस मार्ग की चौड़ाई करीब 20 मीटर से अधिक है। बीच मं डिवाइडर है, मगर एक ओर की सड़क पर कुछ दूर तक पानी भरा होने के कारण आवागमन बंद हैं, जबकि दूसरी ओर की सड़क टूट चुकी है। लोग जैसे-तैसे यहां यात्रा करते हैं। इसके बाद दक्षिण दरवाजा की स्थिति जानें। यहां करुआ बाबा तक जाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है। एक तो अतिक्रमण उस पर सड़क नहीं मुख्य बाजार में सीमेंटेड खडंजा लगा है। उस पर भी कई जगह यह सड़क टूटी हुई है। इसी मार्ग जुडे अन्य संपर्क मार्ग पर भी स्थिति दयनीय है। इसके अलावा मालवीय मार्ग पर यात्रा करें तो गति धीमी रखें, क्योंकि कभी कहीं अचानक बड़ा गड्ढा आपको झटका दे सकता है, जिससे चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। यही हाल शहर के अन्य सड़कों का भी है, मगर नगर पालिका ने चुप्पी साध रखी है तो पीडब्ल्यूडी अभी शासन के निर्णय का इंतजार कर रहा है, मगर तब तक यात्रा में यहां के लोग झेल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि शहर की सड़कों को दुरुस्त कराने की पहल के तहत पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित किया गया है। इसके अलावा अन्य सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें