फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दुश्वारी, दस हजार नागरिकों पर भारी

विज्ञापन
जर्जर द्विजेश मार्ग से गुजरते राहगीर। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सड़क की दुश्वारी, दस हजार नागरिकों पर भारी
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त होकर अस्तित्व खो रहा द्विजेश मार्ग
सड़क से गुजरते हैं रोजाना शहर के तीन वार्डों के लोग
- सड़क व नाली ध्वस्त होने से आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
- दस साल पहले सड़क की मरम्मत होने के बाद किसी ने नहीं ली सुधि
बस्ती। शहर के पचपेड़िया मार्ग से पुरानी बस्ती क्षेत्र को जाने वाली प्रमुख सड़क द्विजेश मार्ग की स्थिति बेहद दयनीय है। इसके जीर्णोद्धार के लिए कई बार नागरिकों ने नपा व जिला प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
रोडवेज से पटेल चौक तक जाने वाला पचपेड़िया मार्ग की मरम्मत तो हो गई है। बावजूद इसके गदहाखोर में इसी सड़क से निकलकर पुरानी बस्ती क्षेत्र के नरहरिया, मिश्रौलिया व पठान टोला वार्ड की सड़क भी बदहाली का शिकार हो गई है। इससे तकरीबन दस हजार नागरिकों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नागरिकों के अनुसार इस सड़क पर तकरीबन दस साल पहले कुछ मरम्मत कार्य हुआ था, लेकिन उसके बाद कोई भी कार्य नहीं कराया गया। इस समय स्थिति यह है कि सड़क पर हर कदम पर गड्ढे बन चुके हैं और नाली भी ध्वस्त होकर सड़क में समा चुकी है। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही सड़क का सर्वे करवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। द्विजेश मार्ग को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिकों ने बताई पीड़ा
पं. राजेश्वर तिवारी, सुरेश, पंकज विश्वकर्मा, नीतेश कुमार, बाबूलाल चौधरी व सुदीप तिवारी आदि नागरिकों ने बताया कि सड़क के नवीनीकरण के लिए कई बार जिला प्रशासन से लगायत नपा कार्यालय तक गुहार लगाई गई, लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें