टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के पचलौरिया गांव को जोड़ने वाली जर्जर सड़क का निर्माण शुरू हो गया। आठ वर्षों से लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे परंतु मंडी समिति की सड़क होने से लोक निर्माण विभाग निर्माण नहीं करा रहा था। लंबी लड़ाई के बाद सड़क का टेंडर शुक्रवार से सड़क निर्माण के लिए गिट्टियां गिरनी शुरू हो गईं। यह आमा, बैदोलिया, डिगरभरिया, घुरहूपुर, बैरवा, नोनहा, निद्धीपुर बोधपुर, झग्गापुर, बेलवरिया आदि गांवों के लोगों के जिला मुख्यालय आने-जाने का मुख्य मार्ग है। अशोक कुमार, अनिल सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, रामकुमार यादव, रवींद्र यादव, अर्जुन यादव, प्रहलाद चौधरी, राम सजीवन, संजय यादव ने बताया कि सड़क बनने से यात्रा सुगम होगी। संवाद