फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर से बाहर बनेगा रिंग रोड, शासन से मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर से बाहर बहुप्रतीक्षित रिंग रोड के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रथम चरण के निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। पहले फेज में शहर से 10 किलोमीटर दूर गोटवा बाजार से हड़िया चौराहे तक 22.15 किलोमीटर तक वृत्ताकार फोरलेन सड़क बनाई जानी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सदर तहसील के 35 गांवों के पांच सौ किसानों की कुल 90.8488 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।
विज्ञापन

रिंग रोड के लिए एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। शहरी क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने के उद्देश्य से रिंग रोड परियोजना यहां शुरू होने जा रही है। इससे विकास के नए आयाम भी स्थापित होंगे। फोरलेन रिंग रोड पर कॉमर्शियल कांप्लेक्स भी बनाया जाएगा। ताकि इस रोड पर यात्रियों को हर सुविधा सुलभ हो। 42 किलोमीटर लंबाई में बनने वाली रिंग रोड की प्रस्तावित लागत 1138.72 करोड़ रुपये है।
मुख्यालय से दस किलोमीटर की परिधि में यह सड़क बनाई जाएगी। गोटवा से हड़िया और हड़िया से गौरा होते हुए गोटवा पहुंचेगी।
-
दो राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी क्राॅसिंग
यह रिंग रोड दो राष्ट्रीय राजमार्ग को क्राॅस करेगा। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन और लुंबिनी दुद्धी मार्ग को दो जगहों पर क्राॅस करेगा। इसके अलावा बस्ती-डुमरियागंज मार्ग से भी रिंग रोड का जुड़ाव होगा। रिंग रोड के चलते कुआनों नदी पर ब्रिज निर्माण भी कराया जाएगा। इस रिंग रोड के जरिये किसी भी मार्ग की यात्रा सुलभ होगी।
विज्ञापन

-
धारा तीन-ए के तहत मांगे गए आपत्ति व सुझाव

रिंग रोड के लिए धारा तीन-ए के तहत नोटिफिकेशन कर दिया गया है। इसके बाद किसानों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। इसके लिए एनएचएआई ने 21 दिन का समय दिया है।
पहले फेज में ग्राम पंचायत बकैनियाद्वीप, बक्सर, बल्लीपट्टी, बनकटा, बरवनियां, बायपोखर, बेलवाडाड़, भदेश्वरनाथ, भटहा, देवराव खास, देवरिया, डीघा, गोटवा, कड़रखास, कटया, खुटहन, कोपवा, कोपिया, मछिया, निविया, नौगढ़, ओठगनपुर कला, पचौरा, परसाजाफर, परसा डफाली, परसादपुर, पिपरा मेघउ, पोखरभिटवा, पुरैना, राजा चक, राजाजोत, रिठौली, सबदेइया कला, समसपुर व सेखुई ग्राम पंचायत के कुल पांच सौ काश्तकारों की जमीन अधिग्रहित की जानी है।

वर्ष 2015 में केंद्रीय परिवहन मंत्री ने की थी घोषणा
वर्ष 2015 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यहां कलवारी में जनसभा के दौरान बस्ती में रिंग रोड बनाए जाने की घोषणा की थी। तभी परियोजना को लेकर कागजों में तैयारी चल रही है। लगभग आठ साल बाद यह प्रस्ताव मूर्त रूप ले सका है। अब सबकुछ ठीक रहा तो इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।

रिंग रोड के लिए थ्री- डी की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। यानी यह तय हो गया है प्रथम चरण में किस काश्तकार की कितनी जमीन अधिग्रहित होगी। आपत्तियों के लिए 21 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद जमीनों के मूल्य का निर्धारण किया जाएगा। तत्पश्चात शासन से धन की डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन

-विनोद कुमार पांडेय, एसडीएम बस्ती सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें