फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़कों को ठीक कराने के लिये भाकियू टिकैत गुट ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर, बस्ती। तहसील क्षेत्र की खराब हो चुकी सड़कों को ठीक कराने के लिए भाकियू टिकैत गुट ने सोमवार को तहसील परिसर में बैठक की। किसानों ने क्षेत्र के सोनहा-शिवाघाट, सेखुई औडजंगल मार्ग, शिवाघाट से कोठिला मार्ग, चक्कर चौराहा से जहलीपुर मार्ग को ठीक कराने की आवाज उठाई। किसानों ने भानपुर भितेहरा नहर, गोपियापुल तक के खराब रास्ते को भी ठीक कराने की बात कही। इसके बाद किसानों ने डीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में गांवों में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए तुरंत मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने और छुट्टा घूम रहे पशुओं को पकड़वाने की मांग उठाई। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह व संचालन कन्हैया चौधरी ने की। इस मौके पर संत कुमार,राम नरेश, रामनयन, रामजगत, दिनेश, सुशील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें