फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 1032 करोड़ से होगा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण

Thu, 16 Mar 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
परशुरामपुर के मखौड़ा धाम के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग की सड़क।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। प्रभु श्रीराम की उद्भव स्थली मखौड़ा धाम से शुरू होने वाले 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का जिले में 40 किमी क्षेत्र पड़ता है। परिक्रमा मार्ग के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जिले की इस 40 किमी सड़क के लिए 1032 करोड़ रुपये से दो लेन सड़क का निर्माण होगा।
सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही। व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह इलाका समृद्धशाली हो जाएगा। मार्ग के 40 किमी में 125 गांव हैं, जबकि दो लेन मार्ग 10 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड-को दी गई है।
विज्ञापन

-
परिक्रमा मार्ग में शामिल हैं पांच जिले
84 कोसी परिक्रमा मार्ग बस्ती सहित पांच जिले जुड़े हैं। 250 किमी परिक्रमा वाले इस मार्ग में 40.14 किमी अपने जिले के अलावा आंबेडकर नगर, अयोध्या, बाराबंकी व गोंडा शामिल है।
-
बस्ती के पैकेज के लिए कुल 1032 करोड़ रुपये खर्च कर दो लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ी पटरी बनाई जाएगी। इस धन में जमीन का मुआवजा, बिजली के पोल हटाने, वन विभाग के पौधरोपण, जलापूर्ति की पाइप लाइन हटाने व अन्य खर्च भी शामिल हैं।
-अनिल कुमार नायक, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी एनएच खंड बस्ती
-
मखौड़ा धाम से शुरू होगा निर्माण
जिले के मखौड़ा धाम से चौरासी कोसी परिक्रमा की शुरुआत होती है। इसके तहत पहले पैकेज में यहीं से निर्माण भी शुरू किया जाएगा। मखौड़ा धाम व छावनी से महूघाट, रामबाग व सांड़पुर से सरयू नदी पार कर आंबेडकरनगर के श्रृंगी ऋषि के आश्रम तक के परिक्रमा मार्ग का टेंडर जारी है। उसके बाद निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
-इं. ध्रुव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी एनएच खंड बस्ती

125 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
जिले के 40 किमी परिक्षेत्र से गुजरने वाली 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में करीब 125 गांव जुड़ते हैं। मखौड़ा से शुरू इस परिक्रमा का जिले में अंतिम पड़ाव स्थल हनुमानबाग चकोही है। इसके बाद यात्रा आंबेडकर नगर में चली जाती है। इस मार्ग के बनने से 125 गांव के लोगों को लाभ होगा।

बोले व्यापारी
84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लालपुर निवासी व्यापारी संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण के बाद से यहां व्यापारिक गतिविधियां और तेज हो जाएंगी। क्योंकि यह स्थान विश्व स्तरीय है, मगर सड़क न होने के कारण छिटपुट लोग ही यहां तक पहुंच पाते हैं।
- इलेक्ट्रिक कारोबारी कोहराएं निवासी राम प्रकाश वर्मा ने कहा कि टू-लेन सड़क निर्माण के बाद यहां आवागमन बढ़ेगा तो निश्चित तौर पर व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ जाएंगी। जब देश विदेश के लोग मंदिर तक आएंगे तो उनकी जरूरतें भी होंगी, जिससे यह क्षेत्र व्यवसायिक दृष्टिकोण से उपजाऊ हो जाएगा।
विज्ञापन

रजवापुर गांव निवासी भरत लाल ने कहा कि यह क्षेत्र बेहद पिछड़ा हुआ है। प्रभु श्रीराम की उद्भव स्थली सड़क के कारण उपेक्षित जैसी थी, मगर अब यहां के लोगों की तकदीर बदल जाएगी। सड़क बन जाने से जहां यहां के लोगों का आवागमन सुगम होगा वहीं इस क्षेत्र में व्यापार व बाजार भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें