फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरएम व एसएम ने परखी अयोध्या जाने वाली बसों की व्यवस्था

Mon, 22 Jan 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन निगम गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह व सेवा प्रबंधक मुकेश कुमार ने रविवार को शाम बस्ती डिपो परिसर का निरीक्षण किया और प्राण प्रतिष्ठा के दिन व उसके बाद अयोध्या समेत अन्य जगहों पर जाने वाली बसों की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश डिपो के एआरएम आयुष भटनागर समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया।
विज्ञापन




डिपो पहुंचे आरएम व एसएम ने पहले रोडवेज परिसर का निरीक्षण किया और गंतव्य को जाने वाली बसों की स्थिति जानी। सबकुछ दुरुस्त पाए जाने पर डीजल शेड की ओर रवाना हुए अधिकारियों ने कार्यशाला परिसर में मरम्मत की जा रही बसों के बारे में सीनियर फोरमैन चंदन लाल से जानकारी हासिल किया। अधिकारियों ने यात्रियों से भी वार्ता कर यात्रा के दौरान चालकों व परिचालकों के व्यवहार के बारे में पूछताछ किया।
उप्र रोडवेज कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष कन्हैया सिंह, महामंत्री इंद्रजीत तिवारी व अन्य कर्मचारी नेताओं ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक अभिनव श्रीवास्तव, सत्यदेव मिश्रा, संजय तिवारी, राजेश मिश्र, समेत डिपो के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें