फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अगस्त में होगा रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक को संबो​धित करते प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल। सोत्र- पार्टी
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक रविवार को न्याय मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मौर्य ने बताया कि इसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि अगस्त में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। इसकी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में सर्व सम्मत से अशरफ अली को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। रालोद के प्रदेश महासचिव अरुणेंद्र पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपार जन समर्थन मिला। संगठन की मजबूती के लिए लोगों के बीच हम अपनी नीतियां लेकर जाएंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, चंद्रिका प्रसाद, महेंद्र चौहान, राम कृपाल चौहान, दिनेश कुमार, मुन्नीलाल, इंद्र बहादुर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें