फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती आगमन पर रालोद नेताओं का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद राष्ट्रीय लोकदल नेताओं के प्रथम आगमन पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। राधेश्याम चौधरी को जिलाध्यक्ष, सुनील कुमार पांडेय को जिला महासचिव और दीपक मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंगलवार को घघौवा, कप्तानगंज, बड़ेवन, कंपनीबाग, रोडवेज, जिगिना, ओड़वारा, मुंडेरवा, सुगर मिल चौराहा, बरडाड़ चौराहा, कुरियार, महादेवा में स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि बूथ स्तर तक पहुंच बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिए हर स्तर पर डटे रहेंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह, दिनेश सिंह, अभय पटेल, त्रिपुरेश पाठक, राजेंद्र चौधरी, विवेक चौधरी, राय अंकुरम श्रीवास्तव, अरविंद पाल, राघवेंद्र सिंह, अजय सिंह टिंकू, बब्बू चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें