फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मजदूर की पोखरे में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महादेवा, बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के महसों के पूरब टोला में शनिवार दोपहर 2:30 बजे शौच के लिए गए युवक की घर के सामने पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन

अंगद (38) पुत्र संतराम निवासी महसों पूरब टोला थाना लालगंज शनिवार दोपहर 2:30 बजे घर के सामने 100 मीटर की दूरी पर स्थित पोखरे के पास शौच के लिए गया था। जहां पैर फिसलने से वह पोखरे में डूबने लगा। कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चों ने उसे देख शोर मचाया। बच्चों ने दौड़कर घर पर इसकी सूचना दी। घर व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और अंगद को पानी से बाहर निकाला] मगर तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वह अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। मृतक अंगद की चार पुत्रियां और एक पुत्र है। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें