पुलिस लाइंस में शस्त्रों का निरीक्षण करते एसपी।
- फोटो : BASTI
दंगा नियंत्रण का किया गया पूर्वाभ्यास
बस्ती। पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने ड्रिल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने तमाम आवश्यक टिप्स भी बताए। इस पूर्वाभ्यास में समस्त थाना व पुलिस लाइन के अधिकारी / कर्मचारीगणों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी रुधौली शक्ति सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजाराम यादव व समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे। संवाद