बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम 30 सितंबर से प्रारंभ होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि 1 नवंबर 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों में संशोधन का प्रावधान निर्धारित किया गया है। बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31 (3) के तहत सार्वजनिक नोटिस जारी की जाएगी। 15 अक्तूबर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31 (4) के तहत समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन होगा। 25 अक्तूबर कोे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31 (4) के तहत समाचार पत्रों में नोटिस का द्वितीय प्रकाशन होगा। 6 नवंबर को फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि होगी। 20 नवंबर को पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किया जाना है। संवाद