फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसडीएम ने पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

Mon, 04 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने रविवार को बस्ती और महादेवा विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में जेंडर रेसियो पर विशेष ध्यान दिया जाए। बूथवार महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाई जाए। नए मतदाताओं को भी मतदाता सूची शामिल करें।
विज्ञापन

उन्होंने बस्ती सदर के बीडीए कार्यालय में स्थित बूथ, कंपोजिट स्कूल डारीडीहा, महादेवा विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल बनकटी, प्राथमिक विद्यालय धौरूखोर, प्राथमिक विद्यालय गेल्हापार का निरीक्षण किया। बीलएलओ के रजिस्टर का अवलोकन किया। कहा कि यह ध्यान रहे कि पुरुषाें के सापेक्ष महिला मतदाताओं को भी सूची में शामिल किया जाए। कोई भी नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहने पाए। नाम, फोटो आदि से संबंधित त्रुटियों का संशोधन और नए नाम जोड़ने के लिए फार्म भरवाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें