बस्ती। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे एमडीए अभियान की प्रगति की जानकारी के लिए शनिवार को समीक्षा बैठक की गई। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार प्रगति देखी गई जो बेहद कम है। इस पर सुधार के निर्देश दिए। कहा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए निगरानी टीम और डोर-टू-डो टीम को कड़े निर्देश दिए गए हैं। डीएमओ एमके मल्होत्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी, अर्बन नोडल सचिन चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद