बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से आयुक्त सभागार में होगी। यह जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त कमला कान्त पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में मंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अद्यतन प्रगति विवरण प्रस्तुत करें। संवाद