कानून व्यवस्था, राजस्व एवं कर करेत्तर की समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त अखिलेश सिंह।
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व आईजी आरके भारद्वाज ने शनिवार को हर्रैया तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि जिन लेखपालों से संबंधित प्रकरण बार-बार प्राप्त हो रहा है। ऐसे लेखपालों को चिह्नित कर विभागीय कार्रवाई करें। धारा 24 के मामलों में शिथिलता अक्षम्य होगी।
रूधौली प्रतिनिधि के अनुसार डीएम प्रियंका निरंजन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जिसमें नगर पंचायत के शिवगुलाम सिंह वार्ड निवासी विवेक सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रभारी अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थित रहने और वार्ड में विद्युतीकरण न होने की समस्या की शिकायत की, जबकि राजकुमार सोनी ने नगर पंचायत में प्राथमिक विद्यालय की बदहाली की शिकायत डीएम से की। डीएम ने कहा कि सभी मामलों में कार्रवाई का निर्देश एसडीएम को दिया गया है। मौके पर सीएमओ आरपी मिश्रा, एसडीएम गिरीश कुमार झा, सीओ प्रीती खरवार आदि मौजूद रहे।
भानपुर में एडीएम कमलेश चंद्र ने समस्याएं सुनीं। नरखोरिया निवासी सत्य प्रकाश सोनी ने अवगत कराया कि जिस पोखरे के भीटे की जमीन से 18 अगस्त को प्रशासन ने कब्जा हटवाया उस पर उसी दिन दोबारा लोगों ने कब्जा कर लिया। एसडीएम ने तुरंत सोनहा थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के लिए भेजा। जमोहना निवासी रामअनुज ने माइनर में पानी न आने की शिकायत की। एडीएम ने सहायक अभियंता सरयू नहर खंड-चार को तुरंत पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीएम आशुतोष तिवारी, नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव, बीडीओ रामनगर रमेश दत्त मिश्र आदि मौजूद रहे।