फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थाना दिवस में पहुंच रहे राजस्व संबंधी मामले

Sun, 11 Jun 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना समाधान दिवस से फरियादी निराश होकर लौट रहे हैं। समाधान दिवस में ज्यादातर मामले राजस्व के आ रहे हैं। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 48 मामले राजस्व के आए। यहां आए राजस्व विवाद से यह साफ हो गया कि तहसीलों पर मामलों को निपटाने के बजाय उलझा दिया जा रहा है। नतीजतन फरियादी थाना दिवस में अपनी अर्जी लगा रहे हैं। थाना दिवस में भी पैमाइश आदि का निर्देश देकर मामले को वहीं अटका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली थाने में राजस्व के 11 सहित कुल 13 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से चार का निस्तारण कर दिया गया है। कोतवाल शशांक शेखर ने बताया कि राजस्व के मामलों में टीम बनाकर भेजी गई है।
हर्रैया थाने पर आए 10 राजस्व से संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण नहीं हो सका। फरियादियों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। यहां कुल 12 प्रार्थना पत्र आए, दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसमें 10 राजस्व व 2 पुलिस से संबंधित मामले आए। छावनी थाना पर आयोजित समाधान दिवस में कुल आठ मामले आए। एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अध्यक्षता सीओ शेषमणि उपाध्याय, नायब तहसीलदार नीरज कुमार सिंह ने किया। पैकोलिया थाने पर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार के समक्ष कुल 13 मामले आए। दो मामलों पर अभिलेखीय परीक्षण के बाद मौके पर निस्तारण करने के लिए टीम भेजी गई। मुंडेरवा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 14 मामले आए, इसमें 10 राजस्व से सम्बंधित थे। चार मामले पुलिस के थे, एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। रुधौली में एसडीएम अतुल आनंद की अध्यक्षता में रुधौली थाने में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 14 मामले आए। वाल्टरगंज थाने पर समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 12 मामले आए, दो का निस्तारण किया गया। सोनहा थाने में चार मामले आए, जिसमें तीन का निस्तारण हुआ। एसडीएम भानपुर शैलेश दूबे की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें