फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक जख्मी, चालक फरार

Thu, 08 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के गौरा चौराहे पर बुधवार सुबह कार के टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के गाऊखोर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम पांडेय (70) बुधवार की सुबह घर से बाइक से दूध लेने कोड़री गांव गए थे। दूध लेकर घर आ रहे थे। गौरा गाऊखोर मार्ग पर मुड़े ही थे कि रुधौली से बस्ती की तरफ जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। वे बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे के लोग दौड़कर जब तक उनके पास पहुंचते तब तक चालक कार लेकर बस्ती की तरफ भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें