संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 23 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को धरना दिया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अफसर को सौंपा।
मंडलीय सचिव अवधेश कुमार यादव ने कहा कि 23 सूत्री मांगों को लेकर लगातार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। तीन अक्तूबर को लखनऊ में पूरे प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, कैशलेश चिकित्सा आदि की सुविधा नहीं दी जा रही है। इस मौके पर उदय प्रताप पाल, रामनाथ, प्रेमशंकर लाल, चंद्र प्रकाश पांडेय, रामचंद्र शुक्ल, विष्णुचंद्र मिश्र, श्रीनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।