फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्यकर्ताओं व जनता का सम्मान पहली प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली (वि)। तहसील क्षेत्र के हरदा में स्थित एक मैरेज हाल में समाजसेवी मनोज चौधरी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पत्नी चांदनी चौधरी को आगामी विधानसभा चुनाव में रुधौली विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया, इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए माला पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग, किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित की आवाज बनकर सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएंगी। इस दौरान रामसूरत चौधरी, बबलू चौधरी, गिरजाशंकर गौड़, अमरीश पटेल, संजय चौधरी, शेषनाग चौधरी, चिंताहरण पांडेय, छोटे मिश्रा, शैलेश चौधरी, अजय चौधरी, मुख्तार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें