कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस में लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर
बस्ती। आईजीआरएस में लंबित प्रकरण को 24 घंटे के भीतर निस्तारित करें। जनता दर्शन के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। सभी एसडीएम लेखपालों के बस्ते का निरीक्षण करेंगे। चुनाव के बाद राजस्व चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
ये निर्देश डीएम प्रियंका निरंजन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान दिए। कहा कि एक सप्ताह से अधिक फैमिली आईडी लंबित पाए जाने पर संबंधित का वेतन रोका जाएगा। कहा कि वह खुद सदर क्षेत्र के, एडीएम हर्रैया तथा सीआरओ भानपुर एवं रुधौली तहसील के लेखपालों का बस्ता निरीक्षण करेंगे। डीएम ने जलजीवन मिशन तथा अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया है। कहा कि जनपद में अवशेष 147 बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की बाउंड्रीवाल का इस्टीमेट तैयार करें। इसके अलावा खराब फर्श एवं छत की मरम्मत भी कराएं। इस मौके पर एडीएम कमलेश चन्द्र, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, पीडी कमलेश सोनी, डीआईओएस डीएस यादव, डीपीआरओ संजय शर्मा, एसओसी हरिशचन्द्र आदि मौजूद रहे।