बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने शनिवार को रेंज कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवादों को सिर्फ कानूनी दृष्टिकोण से न देखकर सामाजिक और मानवीय आधार पर सुलझाया जाए। समीक्षा बैठक बस्ती रेंज के जनपदों के परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारी, पर्यवेक्षण अधिकारी और सीओ मौजूद रहे। डीआईजी ने कहा कि दोनों पक्षों की बात अत्यंत धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सुनें। आपसी सहमति के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें। घरेलू हिंसा में प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के लिए काउंसलर की सहायता ली जाए।