बस्ती। शहर से सटे ग्राम सभा मड़वानगर के निवासियों ने सोमवार को जलनिकासी की समस्या को लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां एकत्र होकर नाली निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि किसी तरह से ग्रामसभा की ओर से नाली निर्माण कार्य किया गया पर आगे नपा सीमा में नाली निर्माण न होने और काफी समय से नाली चोक होने से परेशानी है। जिसको लेकर ग्राम सभा के लोग परेशान हैं। जलनिकासी में अवरोध समस्या को दूर करने के लिए ईओ से मिलकर ज्ञापन दिया। बताया कि नाली का निर्माण होकर नगर पालिका क्षेत्र तक पहुंच गया है। आगे का कार्य नपा को करना है। इसके चलते जलनिकासी की समस्या करीब पांच माह से बनी हुई है। लोगों ने इससे पहले एडीएम समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या के निदान के लिए अनुरोध किया था। बताते हैं कि सड़क पर ही पानी जमा होने से सांसत है। कई स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। उदय शंकर श्रीवास्तव, अमरेश शुक्ला, सुनील पांडेय, विवेक, सतीश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, राम चंद्र, रितेश आदि मौजूद रहे।