पैकोलिया थानाक्षेत्र के सरैया सरहदी गांव मेंझोपड़ी मे लगी आग।
बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के सरैया सरहदी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो सगे भाइयों की रिहायशी झोपड़ी राख हो गई है। थाना क्षेत्र के सरैया सरहदी गांव निवासी राम प्रसाद मौर्य तथा उनके सगे भाई भूषण मौर्य की रिहायशी झोपड़ी में बृहस्पतिवार को करीब 10:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में रखा राशन, चारपाई, बिस्तर, बाक्स, कपड़े एवं जेवरात कुछ नकदी समेत अन्य सामान आग की चपेट में आ गया। हवा के कारण आग की लपटों की चपेट में आकर भूषण प्रसाद के घर के बगल में रखा छोटा पंप सेट और रामप्रसाद की साइकिल नष्ट हो गई। जब आग लगी, उस वक्त वहां बच्चे मौजूद थे जबकि परिवारजन खेत में गए थे। आग की सूचना किसी ने फायर ब्रिगेड एवं 112 डायल पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड के पहुंचने की पहले ही आग बुझाई जा चुकी थी। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ध्रुवराज यादव आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने की बात कही है।