कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप व हत्या के विरोध में चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च।
बस्ती। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी व हत्या के मामले दिनभर चली हड़ताल के बाद शाम को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकलकर विरोध प्रदर्शन किया। ओपेक अस्पताल कैली परिसर से जखनी होते हुए डॉक्टरों और रेजिडेंट ने जिला अस्पताल तक कैंडल मार्च निकला। दिवंगत ट्रेनी की आत्मा की शांति के लिए चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर डॉ. रजत पांडेय, डॉ. बीएल कनौजिया, डॉ. आरडी पटेल, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. वंदना, डॉ. ज्योति, डॉ. डीके पाल, डॉ. नेहा, डॉ. अलका शुक्ला, डॉ. चंद्रजीत, डॉ. महबूब आलम, डॉ. विवेक, डॉ. श्याम, डॉ. अजीत, डॉ. अरमान, डॉ. राहुल, डॉ. श्वेता, डॉ. निशा आदि मौजूद रहीं। संवाद