विकास भवन सभागार में सिचाई बंधु की हुई बैठक।
बस्ती। किसानों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर से निरंतर करते रहे, जिससे किसानों को योजनाओं से संतृप्त किया जा सके। अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जनप्रतिनिधियों को जरूर बताएं।
यह कहना है उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु गजेंद्र मणि का। वह बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक में बोल रहे थे।
अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-4 राकेश कुमार गौतम ने बताया कि आदर्श नहर योजना (कुल 10 किमी.) का चयन हुआ है। इस योजना पर शीघ्र ही कार्य कराया जाना है। वर्तमान में शासन की मंशा के अनुरूप तालाब, पोखरों में नहरों से जलापूर्ति करायी जा रही है, जिससे पशु, पक्षियों को गर्मी में पानी पीने का लाभ मिलेगा। 12 जून से नहरों में पानी छोड़े जाने का भी रोस्टर तैयार किया गया है।
अधिशासी अभियंता विद्युत एमके मिश्र ने बताया कि वर्तमान में आधी/तूफान अथवा किन्हीं कारणों से विद्युत सप्लाई बाधित होने पर जिला स्तर व मण्डल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता उन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराकर शीघ्र समाधान कराएं। अधिशासी अभियंता नलकूप संतलाल प्रसाद ने बताया कि 6 नलकूप यांत्रिक दोष से तथा 10 नलकूप विद्युत दोष से बंद हैं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज कुमार, सदर मो. सलीम, महादेवा फूलचंद्र श्रीवास्तव, कप्तानगंज गुलाब चंद्र सोनकर, राज नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।