बस्ती। शहर के गौरीदत्त धर्मशाला की 67 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। मेडिकल कॉलेज बस्ती में चले उपचार के बाद बृहस्पतिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई, इससे विभाग ने राहत की सांस ली है। परिजन पहले बुजुर्ग को जिला अस्पताल व प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां पर स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई, रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उप प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज बस्ती डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। संवाद