बस्ती। जिले में जनपद न्यायालय सहित विद्यालयों में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। हिंदी को बढ़ाने के लिए सभी कार्य हिंदी में करने का संकल्प दोहराया गया।
जनपद न्यायालय सभागार में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित कर इसके प्रयोग बढ़ाने पर बल दिया। इस मौके पर जिला जज कुलदीप सक्सेना, अपर जिला जज शिवचंद, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रजनीश कुमार मिश्रा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। दी सिटी मांटेसरी स्कूल हिंदी समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल को याद किया गया। प्रबंधक अनूप खरे एवं प्रधानाचार्या नूपुर त्रिपाठी चित्र पर पुष्पार्चन किया। हिंदी दिवस पर सभी अध्यापकों के बीच हिंदी और हिंदी की उपयोगिता विषय पर लेख प्रतियोगिता कराई गई जिसमें हिंदी की शिक्षकों में संध्या त्रिपाठी ,विमला सिंह, अनिता सिंह को मोमेंटम देकर पुरस्कृत भी किया गया।
विद्यालय ने हिंदी दिवस पखवाड़ा भी मनाने का फैसला किया जिसमें प्रतिदिन बच्चों में निबंध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन आदि कराए जाएंगे।
ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न कक्षाओं में बच्चो की निबंध, भाषण और हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रार्थना सभा के सभी हिंदी प्रार्थना से शुरू हुआ। उसके बाद हिंदी के बारे में विस्तार से बताया गया जूनियर सीनियर कक्षाओं के छात्र- छात्राओ के बीच में हिंदी की वैश्विक स्थिति विषय पर भाषण और काव्य पाठ का आयोजन हुआ।
निंबध में कविता, शालिनी, प्रियांशी, जया व अंकिता अव्वल
गौर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम सिंह भानु प्रताप सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज,अतरोह खास रामापुर बभनान में निबंध प्रतियोगिता के साथ-साथ कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अव्वल विद्यार्थियों को प्रबंधक महेश सिंह ने सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा कविता, कक्षा 9 की शालिनी, कक्षा दसवीं की प्रियांशी, 11वीं से जया और 12वीं की छात्रा अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीवीएम कांवेंट स्कूल जयपुरवा में हिंदी दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ प्रबंधक संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी ने दीप प्रज्वलन किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को हिंदी भाषा की महत्ता को बताते हुए हिंदी के विकास के लिए संकल्प दिलाया।
न्यायालय सभागार में हिन्दी दिवस कार्यक्रम उदघाटन करते जिलाजज कुलदीप सक्सेना