बस्ती। बहादुरपुर क्षेत्र के बाबा रामदास माध्यमिक विद्यालय कैथवलिया लाला के परिसर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. राम मिलन चतुर्वेदी को उनके तृतीय पुण्यतिथि पर याद किया गया। उपस्थित लोगों ने पं. राम मिलन चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, पूर्व अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, कांग्रेस नेता विश्वनाथ चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी स्मृति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को अंगवस्त्र एवं ऊनी वस्त्र भेंट गया। विद्यालय के छात्रोें में स्कूली बैग वितरित किया गया। इस मौके पर सुरेन्द्र मिश्र, सूर्यमणि पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी, कक्कू शुक्ल, चन्द्रशेखर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद