तंत्र दिवस के परेड की रिहल्सल करते पुलिस कर्मी
बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाली परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान रिहर्सल की परेड निकाली गई। रिहर्सल में पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को परेड ने सलामी दी। झंडारोहण कर सैल्यूट भी किया गया। टोली और दस्तों में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपना कौशल दिखाया। जिसके उपरांत स्कूली बच्चों ने भी अपने कार्यक्रम का भी रिहर्सल किया। संवाद