फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई- श्रम पोर्टल पर शुरू हुआ श्रमिकों का पंजीयन

Fri, 02 Aug 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी माह से बंद चल रहा था पोर्टल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ई-श्रम पोर्टल पर करीब छह माह बार फिर से श्रमिकों का पंजीयन व नवीनीकरण शुरू हो गया है। अब श्रमिक अपना पंजीयन व नवीनीकरण पोर्टल पर करा सकते हैं। हालांकि, पोर्टल पर योजनाओं में आवेदन अभी नहीं हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, ई-श्रम पोर्टल छह माह से बंद चल रहा था। इससे ऑनलाइन किया जाने वाला विभागीय कामकाज ठप था। बृहस्पतिवार से पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीयन व नवीनीकरण का शुरू हो गया। हालांकि, इससे पहले छह जुलाई को अधिष्ठान पंजीयन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जानकार बताते हैं कि धीरे-धीरे पोर्टल को खोला जा रहा है। जल्द ही योजनाओं में भी लाभ के लिए पोर्टल को खोल दिया जाएगा। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीयन, नवीनीकरण व अधिष्ठान पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें