फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कीटनाशक विक्रेताओं का पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में संचालित थोक एवं फुटकर कीटनाशक की दुकानों का पंजीकरण अब ऑनलाइन अनिवार्य कर दिया गया है। विक्रेता एवं कंपनी अपनी दुकानों का पंजीकरण आईपीएमएस पोर्टल www.ipms.gov.in वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से कराएंगे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि पंजीकरण संबंधी समस्या के लिए विक्रेता, डीलर, विनिर्माता कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी कीटनाशक विक्रेता का आईपीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुआ पाया जाएगा तो संबंधित विक्रेता पर कीटनाशी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें