भानपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को रामनगर ब्लॉक परिसर में पंजीकरण शिविर लगा। कुल 54 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परीक्षण करके 22 लोगों का दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाया। सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग के लिए 12, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल के लिए 6 लोग चिह्नित किए गए। दिव्यांग पेंशन के लिए 5 लोगों का चिह्नांकन किया गया। इस मौके पर ईएनटी सर्जन डाॅ. एसएस कन्नौजिया, ऑर्थो सर्जन डॉ. आलोक पांडेय, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार दुबे, नेत्र सर्जन डॉ. सारिब सुहेल आदि मौजूद रहे। संवाद