बस्ती। परिषदीय विद्यालय, कस्तूरबा व अशासकीय विद्यालय के बच्चों को इंटर तक की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। सरकार की तरफ से हर माह एक हजार रुपये बच्चों को 12 माह तक मिलेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। जिले में 2071 परिषदीय, 13 कस्तूरबा और 64 अशासकीय विद्यालय हैं। इनमेें कक्षा आठ के विद्यार्थियों की ऑनलाइन आवेदन कराया जा रहा है। डीसी प्रशिक्षण स्वप्निल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी केवल ऑनलाइन पंजीयन कराया जा रहा है। जिले को 3,464 बच्चों के पंजीयन कराने का लक्ष्य मिला है। शासन स्तर से ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। संवाद