बस्ती। शहर के एक निजी अस्पताल में रविवार को नवजात की मौत होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बकाया न जमा करने पर शव देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को शव सौंप दिया। उधर, सीएमओ डॉ. राजीव निगम के संज्ञान में प्रकरण आने के बाद उन्होंने मामले की जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने नेतृत्व में टीम गठित कर दी। सीएमओ ने बताया कि उन्हें नवजात का शव न देने की सूचना फोन पर प्राप्त हुई। बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद