बस्ती। सोशल मीडिया पर एक युवक का असलहा संग रील तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक वाल्टरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है। जानकारी के अनुसार, वीडियो में युवक असलहे के साथ दिखाई दे रहा है। इसे एक युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी जुटाई जा रही है और इसकी सत्यता की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद