फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बर्खास्त फर्जी शिक्षकों से रिकवरी कराने में विभाग को छूट रहा पसीना

Tue, 02 Apr 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 34 शिक्षकों को किया जा चुका बर्खास्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय विद्यालय के 34 फर्जी शिक्षक बर्खास्त हो चुके हैं। अधिकतर लोगों ने फाइल में तकनीकी कमियों का फायदा उठाकर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है। उनके ऊपर एफआईआर और बर्खास्तगी तक कार्रवाई सिमट कर रह गई है। रिकवरी कराने में विभाग को पसीना छूट रहा है। वह कायदे कानून का पेच लगाकर खामोश हो जाते हैं। प्रक्रिया में उलझी हुई फाइल को कोई देखना नहीं चाहता है।
जिले में फर्जी दस्तावेज का सहारा लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी हासिल करने का सिलसिला बहुत पुराना है। जांच में जब जिले में फर्जी शिक्षक का पर्दाफाश हुआ तो पता चला कि यहां दूसरे के दस्तावेज पर दूसरा व्यक्ति नौकरी कर रहा है। जांच का दायरा बढ़ता गया और फर्जीवाड़ा करने वालों की लिस्ट बढ़ती चली गई। अब इनकी संख्या 34 तक पहुंच गई है। जिन्हें बर्खास्त किया गया।
विज्ञापन

विभागीय जिम्मेदारों की तहरीर पर उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। इसमें गिरफ्तारी करके जेल भेज भी गए जो जमानत पर बाहर भी आ चुके हैं। इसमें रिकवरी की स्थिति बेहद खराब है। पांच साल में विभाग की ओर से लंबे समय से कार्य करने वाले 34 शिक्षकों को दिया गया वेतन का हिसाब अब तक नहीं कर पाया है। इन्हें वेतन मद में करोड़ों रुपये का भुगतान दिया गया है। विभाग ने इनसे वेतन रिकवरी की कार्रवाई शुरू की पर जिम्मेदारों की लापरवाही से यह परवान नहीं चढ़ सका है।
अक्सर फर्जी शिक्षक पकड़ में आते हैं और कार्रवाई की जाती है। प्रक्रिया बहुत जटील होती है कि फाइल को निस्तारित करने में कोई रुचि नहीं लेता है। ये सभी प्रकरण कानूनी दाव पेच में उलझे रहे हैं। कुछ आरोपियों ने इसका फायदा ले लिया है। स्टे लेकर आराम से घर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

..
कोट
बर्खास्त शिक्षकों को अब तक किए गए वेतन भुगतान की राशि का ब्योरा एकत्र किया जा चुका है। इसकी सूची वित्त एवं लेखाधिकारी से मांगी गई है। वेतन वसूली की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें