बस्ती। रुधौली थाना की साइबर सेल टीम ने पीड़ित को साइबर ठगी का एक लाख रुपये खाते में वापस कराया है। प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के रौनाकला निवासी संजय कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका एक लाख रुपये किसी ने साइबर क्राइम अधिकारी बन कर डरा-धमकाकर अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करा लिया है। उसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद थाने की साइबर सेल टीम सक्रिय हुई। संवाद