संवाद न्यूज एजेंसी
पुरानी बस्ती। जिले के पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार के व्यवसायी अतुल अरोरा के पुत्र अर्यांश अरोरा का नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है। उन्हें यह उपलब्धि ‘15 वंडर्स ऑफ पोएट्री’ पुस्तक के प्रकाशन पर मिली। इसे स्क्विर्रेल पब्लिकेशन ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे साइट पर 15 अगस्त को रिलीज किया। अर्यांश मौजूदा समय में बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई दिल्ली से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर 2020 को मेल से एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स मेें नाम दर्ज होने व सम्मानित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। 26 अक्टूबर 2020 को उन्हें सम्मान कूरियर से प्राप्त हुआ। उन्होंने इसका श्रेय माता नीतू अरोरा व पिता अतुल अरोरा को दिया है।