फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाल साहित्य सम्मान के लिए मांगी गई संस्तुतियां

Wed, 28 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिए जाने वाले वर्ष 2022 के बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों एवं साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियां मांगी गई हैं। सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति ने सुभद्र्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान आदि पुरस्कारों के लिए संस्तुति की जा रही है। प्रत्येक आवेेदक के लिए संस्तुति प्रपत्र के साथ अपना जीवनवृत्त संलग्न करना अनिवार्य है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि 51 हजार रुपये हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि विद्वानों की संस्तुति निर्धारित प्रपत्र पर 24 जुलाई तक कर दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें