फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये वसूले, नक्शे का आवेदन नहीं किया, नपेंगे 23 आर्किटेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये वसूले, नक्शे का आवेदन नहीं किया, नपेंगे 23 आर्किटेक्ट
विज्ञापन

बस्ती। मोटी रकम वसूलने के बाद भी भूखंड स्वामियों का नक्शा न पास कराने के मामले में बस्ती विकास प्राधिकरण ने 23 आर्किटक्ट (वास्तुकार) पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। आरोप है कि इन सभी ने भवन निर्माणकर्ताओं को गुमराह किया है।
प्राधिकरण के सचिव गुलाब चंद्र ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यह जानकारी मिली कि ये सभी आर्किटेक्ट भवन स्वामियों को यह कह कर गुमराह करते रहे कि धीरे-धीरे मकान बनवाएं, जब कोई दिक्कत आएगी तो हम देख लेंगे। सचिव ने बताया कि ये सभी बीडीए के लाइसेंस धारक हैं और इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के अलावा वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर होगी कार्रवाई
बीडीए के सचिव गुलाब चंद्र के अनुसार आर्किटेक्ट आदित्य वैश्य, अक्षय सिंह, अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनुपम अग्रवाल, अर्पित सिंह, ब्रजेश कुमार शुक्ला, हरीओम, हसन अब्बास, हिमांशु शुक्ला, मोहम्मद साद, राजदेव कुमार कन्नौजिया, रवि प्रकाश त्रिपाठी, सलीम अहमद, संजय कुमार मिश्रा, सुरभि सिंह, विक्रम चौधरी, विक्रम कुमार जायसवाल, विनोद कुमार पांडेय, यादवेंद्र यादव, योगेश कुमार शुक्ला व जियाउर रहमान आदि ने कई भवन निर्माणकर्ताओं से अपनी फीस से ज्यादा रुपये वसूल किए। बावजूद यह कह कर गुमराह किया कि उनका नक्शा बीडीए से पास करवा देंगे। बावजूद इसके न तो ऑनलाइन आवेदन किया और न ही आगे की प्रक्रिया ही पूरी करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें