भाकियू लोक शक्ति गुट ने पंचायत में उठाया मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू लोक शक्ति गुट ने सोमवार को तहसील में पंचायत लगाया। इसमें नकथर गांव में चकरोड की पैमाइश के लिए परेशान करने वाले लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की गई।
किसान उदयराज वरुण ने कहा कि किसानों के घरों में बिजली मीटर लगाए नहीं गए हैं और उन्हें रीडिंग आधारित बिल भेजा जा रहा है। जिन किसानों के यहां मीटर लगा है, वहां मीटर रीडर मनमानी रीडिंग डालकर बिल बना रहे हैं।
शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। पंचायत के बाद किसानों ने चार सूत्री ज्ञापन तहसीलदार पंकज गुप्ता को दिया। मौके पर रामहित, उमेश त्रिपाठी, सफायत अली, हासिम अली, मुन्नीलाल, रामपत आदि मौजूद रहे।