बस्ती। शहर के रौता चौराहे का नाम अब चित्रगुप्त चौक हो गया है। इस आशय का पत्र अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने जारी किया है। बोर्ड प्रस्ताव के स्वीकृत पत्र को जारी करने के बाद लोगो में खुशी है। सभासद रमेश कुमार गुप्ता ने मालवीय रोड स्थित रौता चौराहे का नाम बदलकर चित्रगुप्त चौक करने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा था। अध्यक्ष नेहा वर्मा की उपस्थिति में सदस्यों ने इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया था। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बोर्ड की बैठक में ही प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया गया था। इस संबंध में शनिवार को पत्र निर्गत कर दिया गया है। अब रौता चौराहे को चित्रगुप्त चौक के नाम से जाना जाएगा। संवाद